अमर उजाला
जानकारी के अनुसार पति हिलाल को अपनी पत्नी शगुफ्ता परवीन के चरित्र पर शक था। जिस कारण उनके बीच आए दिन अनबन होती रहती थी। इसी के चलते हिलाल तनावग्रस्त रहने लगा था। शुक्रवार को पति पत्नी खाना खाकर अपने बच्चे के साथ सो गए थे। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे आरोपी पति हिलाल ने सोते हुए अपनी पत्नी के सिर पर मोटे डंडे से कई वार कर दिए, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और सिर से खून बहने लगा।