फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हैवान बन गया पति कर दिए पत्नी के 72 टुकड़े, पढ़ें प्यार का खौफनाक अंजाम

Thu, 31 Aug 2017 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
rajesh gulati - फोटो : file photo
प्यार हुआ तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद कई सालों तक सबकुछ ठीक रहा। लेकिन पति को फिर किसी और से प्यार हो गया। इसके बाद खून का जो खेल खेला गया उसने पूरे देश को झकझोर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 8
anupama gulati
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 11 दिसंबर 2010 को एक ऐसे सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ, जिसने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। एक पति ने अपनी पत्नी का कत्ल करने के बाद लाश के 70 टुकड़े कर उसे घर के अंदर ही डीप फ्रीज़र में डाल दिया था।
विज्ञापन

3 of 8
anupama gulati
17 अक्टूबर 2010 को देहरादून के प्रकाश नगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी का पत्नी अनुपमा के साथ झगड़ा हुआ। गुस्से में राजेश ने तकिये से पत्नी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने लाश के 70 टुकड़े कर फ्रिज में बंद कर दिए। घटना के बाद दो माह बाद लाश के टुकड़े मसूरी रोड में बरामद किए गए।


 

4 of 8
police
अनुपमा के भाई सुजान कुमार प्रधान निवासी दिल्ली ने मामला दर्ज कराया था। सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने अपनी बीवी को कत्ल के बाद लाश के 70 टुकड़े करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने कत्ल के बाद गुनाह छुपाने का आइडिया एक अंग्रेजी फिल्म से लिया था।


 
विज्ञापन

5 of 8
rajesh gulati
बताया गया कि उसने कोलकाता में रहने वाली किसी लड़की से दूसरी शादी कर ली थी और शायद इसी वजह से उसका अपनी पहली पत्नी अनुपमा से अक्सर विवाद और मार पिटाई होती थी।

 
विज्ञापन

6 of 8
rajesh gulati
पुलिस के मुताबिक राजेश अपने लैपटॉप पर अंग्रेजी फिल्म देखता था। उस फिल्म का नाम ‘साइलंस ऑफ द लैंब’ था। इस फिल्म में एक शख्स हत्या के बाद लाश के कई टुकड़े करता है। इन टुकड़ों को वो दफना देता है ताकि लाश का पता न लगे और उसके गुनाहों के सबूत न मिल सके।


 
विज्ञापन

7 of 8
rajesh gulati
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने कमरे में अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया था और अपना जुर्म को छिपाने के लिए उसे छोटे-छोटे 70 टुकड़ों में काट डाला था। फिर रोज एक टुकड़ा काले रंग की पॉलीथीन में लेकर बाहर निकलता और मसूरी मार्ग पर स्थित जंगल में फेंक आता था।


 
विज्ञापन

8 of 8
rajesh gulati
घटना के बाद जब मां के गायब होने के बारे में बच्चों ने पिता से पूछा तो राजेश ने कहा कि मां नानी के पास दिल्ली गई है। खबरों की मानें तो हत्या से 11 साल पहले राजेश और अनुपमा ने लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के साल बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए थे। राजेश को अपनी पत्नी से इस कदर नफरत हो गई थी कि उसने उसके साथ रहना भी छोड़ दिया। वह अक्सर बाहर ही रहता था। कोलकाता में उसने दूसरी महिला से शादी तक कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें