फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो ये थी एक पत्नी के 'किलर वाइफ' बनने की असली वजह, पति को बेरहमी से उतारा था मौत के घाट

Tue, 09 Apr 2019 04:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
‘कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं कोई बेवफा नहीं होता’। मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र की यह पंक्तियां देहरादून में हुई हत्या की वारदात पर सटीक बैठती है। तलाकशुदा पति का अपने हाथों खून बहाने वाली सलमा के दिलो-दिमाग में गय्यूर खान के खिलाफ नफरत का गुब्बार था। वह कहती हैं कि जिंदगी में एतबार के बदले सिर्फ विश्वासघात ही मिला। जो भी किया मजबूरी में किया। इसके उसे अफसोस भी नहीं है। पुरकाजी (मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश) के गय्यूर खान के साथ जिंदगी जीने का सपना संजोने वाली सलमा सोमवार को उसी जीवनसाथी के कत्ल में पुलिस हिरासत में थी। 
विज्ञापन

2 of 6
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
उसके चेहरे पर किसी तरह के पछतावे के भाव तक नहीं थे। उसने साफतौर से कहा कि गय्यूर पर विश्वास करके उसने अपना सबकुछ न्योछावर किया था। लेकिन, कदम पर कदम वह छल करता रहा। ससुराल पक्ष के विरोध के बावजूद उसने गय्यूर का पूरा साथ दिया। गय्यूर की बात पर विश्वास करके तलाक तक लिया। उसके बाद सोचा था कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। चोरी छिपे गय्यूर दूसरी लड़की से निकाह करने की तैयारी में था। मेरा क्या कसूर था, पहले निकाह किया और फिर तलाक।
विज्ञापन

3 of 6
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
तलाक के बाद भी वह उसका यौन शोषण झेलती रही। रविवार रात गय्यूर की कड़वी बाताें से दुखी होकर उससे छुटकारा लेने का फैसला लिया। उसे अपने कृत्य पर किसी तरह का अफसोस नहीं है। बसंत विहार पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे फुटेज कब्जे में लिए हैं। दरअसल, मालिक ने मकान पर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। कैमरे में गय्यूर आता हुए दिख रहा है।

4 of 6
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
सलमा के रात में बाहर निकलने की फुटैज भी साफ नजर आ रही है। पुलिस को आशंका थी कि इस कत्ल में महिला के साथ कोई और भी हो सकता है। एसओ हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि सलमा ने गुस्से में आकर अकेले ही घटना को अंजाम दिया है। सलमा और गय्यूर के बीच आपसी विवाद की सुनवाई बसंत विहार थाने और महिला हेल्पलाइन में भी हुई थी। इस बीच दोनों ने आपसी बातचीत के बाद तलाक ले लिया था।
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि गय्यूर परिवार की संपत्ति मिलने के बाद फिर से उससे निकाह करने की बात कह रहा था। लेकिन गय्यूर के दूसरे लड़की से सगाई करने के फैसले से सलमा आहत हुई। बसंत विहार में हुई गय्यूर खान की हत्या में परिजनों ने घटना में सलमा के साथ अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई है। गय्यूर के भाई अय्यूब खान ने बताया कि जिस तरह हाथ-पैर बांधकर गय्यूर को जघन्य तरीके से मारा है, वह काम अकेले सलमा नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
इसमें सलमा के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं। उनके नाम पुलिस को बता दिए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कर पुलिस दूसरे लोगों को भी जल्द गिरफ्तार करे। अय्यूब का आरोप है कि सलमा का परिवार लगातार एक माह से गय्यूर और अन्य परिजनों को प्रताड़ित कर रहा था। कुछ समय पहले ही उनके भतीजे को देख लेने की भी धमकी दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें