आए दिन यहां हादसे होना आम हो गए हैं। शनिवार को भी एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज देहरादून में चल रहा है। सीओ नरेंद्र पंत का कहना है कि सड़क पर पैराफिट को लेकर वह जल्द ही शासन-प्रशासन को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे।