फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, कैसे भूखे गजराज ने मचाया हाईवे पर उत्पात, वाहनों में लदा राशन और गुड़ खाया

Mon, 12 Nov 2018 08:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
elephant
भोजन की तलाश में आए गजराज ने एक बार फिर नेशनल हाईवे-121 पर जमकर उत्पात मचाया। इसके चलते हाईवे पर दो घंटे तक ट्रैफिक रूका रहा। उसने राशन से लदे वाहनों से गुड़, टमाटर, फल और सब्जियां खा लीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
elephant
हाईवे पर गजराज के कब्जे के कारण दोनों ओर करीब चार किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वनकर्मियों के 10 राउंड हवाई फायरिंग और पटाखे जलाने पर गजराज जंगल की तरफ निकल गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
elephant
हाथी शनिवार दोपहर करीब एक बजे रिंगौड़ा के पास हाईवे पर धमका। उसने इत्मीनान से हाईवे से गुजर रहे पिकप वाहन में लदा राशन खाया। इसके बाद उसने कई वाहनों की छत पर रखा गुड़, टमाटर, फल और सब्जिया भी चट कर लीं। इस दौरान वाहनों में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच रही, हालांकि उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।
 

4 of 5
elephant - फोटो : pexels.com
सेल्फी लेने वालों का तांता
एनएच पर पहुंचा यह गजराज सोशल साइटों पर छाया रहा। कई लोगों ने उसको लाइव दिखाया जबकि कुछ लोग हाथी की फोटो खींचते रहे। कई लोग उसके पास तक जाकर सेल्फी खींचने लगे। वन विभाग के कर्मियों ने लोगों को ऐसा करने से रोका। एक बार तो गजराज महिला के पास तक भी पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
elephant
यह हाथी रामनगर वन प्रभाग के जंगल में कोसी नदी की ओर चला गया है। हाथी की आमद को देखते हुए वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। जिन गाड़ियों में से हाथी ने अनाज आदि खाया था, उन गाड़ियों को उसने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हाथी के निकलते ही सभी गाड़ियां गंतव्य की ओर रवाना हो गईं।
- बीपी पंत रेंजर कोसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें