आईआईटी के प्रोफेसर से संत बनने तक स्वामी सानंद ने कैसे जीवन में संघर्ष किया यहां जानिए उनके बारे में सब कुछ....पर्यावरणविद् प्रो. जीडी अग्रवाल ने 20 जुलाई 1932 को उत्तर-प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कांधला कस्बे में किसान परिवार में जन्म लिया था। उन्होंने कांधला में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई करने के बाद रुड़की विवि (आईआईटी रुड़की) से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।