हल्द्वानी में शासन की ओर से 244 परिवरों के लिए आवास बनाने के लिए दो-दो लाख रुपये की राशि जारी की गई थी। शासन ने इसमें नजूल भूमि वाले लाभार्थियों को यह पैसा देने पर रोक लगा दी है। इससे अभी तक सिर्फ 37 लाभार्थियों को ही इस योजना का लाभ मिल पाया है। बाकी पैसा नगर निगम में डंप पड़ा है।