पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। पति ने धारदार हथियार से पत्नी की.....आगे पढ़िए..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हाथ की अंगुलियां काट दी
- फोटो : File Photo
शराबी पति ने क्रूरता की हदें पार करते हुए धारदार हथियार से पत्नी के हाथ की अंगुलियां काट दी। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति की नशाखोरी पर ऐतराज जताया। महिला का राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में उपचार चल रहा है। हालांकि अभी तक मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
3 of 6
शराब
घटना श्रीनगर गढ़वाल के कीर्तिनगर तहसील के लोस्तू-घंडियाल क्षेत्र की है। चौरास में चाय की दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति शुक्रवार शाम शराब के नशे में घर पहुंचा।
4 of 6
fighting couple
पति की रोज-रोज शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने उसे समझाने की कोशिश की, तो शराब के नशे में व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे पत्नी के हाथ की अंगुलियां आगे से कट गई और सिर में चोट लग गई।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस
- फोटो : file photo
महिला के ससुर ने मामले की सूचना राजस्व पुलिस को दी। राजस्व पुलिस ग्रामीणों की मदद से रात में घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले आई, जहां उसका उपचार चल रहा है। शनिवार को राजस्व पुलिस तहरीर की प्रतीक्षा करती रही।
नायब तहसीलदार सब्बल सिंह ने बताया कि महिला अभी मानसिक रूप से बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके सामान्य होने की प्रतीक्षा की जा रही है। यदि वह मौखिक रूप से बयान देती है, तो पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया जाएगा।