तेज बारिश में रात को मकान के पिछले हिस्से पर बिल्डिंग साइट का भारी-भरकम पुश्ता गिर गया। इससे मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। मकान गिरने की आवाज पर आसपास के लोग जाग गए। रात करीब 1.30 बजे सूचना पर कोतवाल एसएस नेगी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद एसडीआरएफ की टीम और आईजी रेंज अभिनव कुमार, डीआईजी देहरादून अरुण मोहन जोशी, एसपी सिटी श्वेता चौबे, सीओ सिटी शेखर सुयाल आदि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।