देहरादून में एक बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार की रात एक घर में सो रहे दो परिवार के 06 लोगों के लिए काल बनकर आई।
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात राजधानी के इंद्राकॉलोनी में एक घर पर पुश्ता गिरने से मकान ढह गया।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : amar ujala
सूचना पाकर देर रात ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे और राहत और बचाव कार्य किया गया।
4 of 10
- फोटो : amar ujala
चुक्खुवाला स्थित इंद्राकॉलोनी में मंगलवार रात दो बजे घर के पीछे प्लाट का पुश्ता गिरने से मकान ढह गया।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : amar ujala
हादसे में एक गर्भवती महिला, एक महिला, एक 09 साल की बच्ची, मृतक गर्भवती महिला की ननद का शव मलबे से निकाल लिया गया है। जिसके बाद राहत बचाव कार्य अब बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : amar ujala
दो पुरुषों में से एक रात में ड्यूटी पर चले गए थे जो सकुशल हैं और एक पुरुष और एक बच्चे को जीवित निकाला जा चुका है। मृतक गर्भवती महिला की आज-कल में डिलीवरी होने वाली थी।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : amar ujala
आईजी अभिनव कुमार, डीआईजी अरुण मोहन जोशी, डीएम आशीष श्रीवास्तव, एसपी सिटी श्वेता चौबे, कोतवाल एसएस नेगी समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रही।
8 of 10
- फोटो : amar ujala
घटना के दौरान मकान में कुल 06 लोग थे। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस के जवान राहत बचाव कार्य में लगे रहे।
9 of 10
- फोटो : amar ujala
वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि उक्त पुश्ता अवैध रूप से बनाया जा रहा था। जिसके लिए कई बार मकान मालिक को कहा गया था।
मलबे में दबे लोगों के नाम:
किरन , महिला उम्र लगभग 30 वर्ष ( मृत, गर्भवती)
सृष्टि, बच्ची उम्र लगभग 09 वर्ष (मृत)
विमला देवी महिला उम्र लगभग 37 वर्ष (मृत)
प्रमिला, उम्र 22 साल ( मृत)
समीर चौहान पुरुष उम्र लगभग 30 वर्ष (जीवित)
कृष उम्र लगभग 10 वर्ष (जीवित)