फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर कहर बनकर बरसी आसमानी आफत, बालिका की मौत, दर्दनाक तस्वीरें

Wed, 26 Jul 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कंडीसौड़ (टिहरी)
विज्ञापन
1 of 7
house collapse
आसमानी आफत किस तरह एक परिवार पर आफत बनकर बरसी कि एक 13 साल की मासूम की मौत हो गई। दे‌खिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
house collapse
थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में बीती रात को हुई बारिश से रात 2.30 बजे के बैलगांव में हरपाल सिंह के दो मंजिला घर पर लगी पठाल भरभरा कर गिर पड़े। छत के मलबे में हरपाल सिंह (42), उनकी पत्नी बीना देवी (40), बेटा रौनक (5) और बेटी स्वाती (13) एक ही कमरे में सोए थे, तभी छत गिरने से वे दब गए।
विज्ञापन

3 of 7
pics of house collapse
जबकि दूसरे कमरे में सो रही दो बेटियां किरन (20) और पूजा (18) पर भी मलबा गिरने वे घायल हो गई। मकान टूटने की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आए।

4 of 7
pics of house collapse
लोग हरपाल सिंह के घर में घुसे और मलबे में दबे हरपाल सिंह, पत्नी बीना देवी, बेटा रोहन और स्वाती को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक स्वाती दम तोड़ चुकी थी। किरन-पूजा खुद ही दूसरे कमरे से बाहर निकल आई थी। 
विज्ञापन

5 of 7
house collapse
सूचना पर कंडीसौड़ से आपदा प्रबंधन और 108 सेवा मौके पर पहुंची। बीना देवी के पैरों पर अधिक चोट आने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती किया गया। परिवार के अन्य सदस्यों का वहीं पर मरहम पट्टी किया गया।
विज्ञापन

6 of 7
house collapse
तहसीलदार सुंदर लाल लेखवार, राजस्व उप निरीक्षक उपेंद्र बहुगुणा ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार को खाद्य सामग्री और राहत राशि का चेक सौंपा। हरपाल सिंह खेती बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
house collapse
मकान टूटने से घायल हुई हरपाल सिंह की पत्नी बीना देवी गहरे सदमे में है। जिला अस्पताल में भर्ती बीना से मिलने के लिए जो भी अस्पताल में पहुंच रहा है। बेटी स्वाती की मौत से दुखी होकर वह फफक-फफक कर रो पड़ रही है। बेटी स्वाती कक्षा छह में पढ़ती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें