अग्निकांड में ग्राम भेल्डा बड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार चौधरी पुत्र बलदेव सिंह का दो मंजिला भवन, ग्राम तुनखेत निवासी मनमोहन देवरानी पुत्र स्व. चंडी प्रसाद देवरानी, डाडामंडी निवासी सुखपाल सिंह पुत्र दरबान सिंह का दो मंजिला और हेमंत सिंह पुत्र मोहन सिंह का दो मंजिला भवन जलकर खाक हो गया। सुखपाल सिंह के किराएदार नफीस अहमद, गन बहादुर और प्रेम सिंह का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। किराएदार गन बहादुर ने बताया कि अग्निकांड में उनका पूरा घर का सामान ही नहीं, बल्कि पासपोर्ट और नकदी भी जल गए।