फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: यहां पसीना छुड़ाएगी गर्मी, इन जिलो में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Tue, 30 Jan 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी का कहर - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग ने यहां पसीना छुड़ाने वाली गर्मी की चेतावनी जारी की है। वहीं कई जगह पर बर्फबारी से हाड़ कंपाने वाली ठंड होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गर्म मौसम - फोटो : demo pics
राजधानी देहरादून समेत आस-पास के क्षेत्रों में आज गर्मी जमकर पसीना छुड़ाएगी। दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास तक पहुंच जाएगा। इससे दिन में काफी गर्मी और उमस होगी। वहीं, प्रदेश के ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में रात के समय पाला अधिक गिरेगा। इससे वहां रात और सुबह के समय ठंड ज्यादा रहेगी। मौसम केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को ज्यादातर स्थानों पर दिन में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
snowfall in uttarakhand
वहीं मुनस्यारी और पिथौरागढ़ में सोमवार को हल्के और मध्यम स्तर के बादलों की आवाजाही होने लगी है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले 48 घंटे में गरज वाले बादल सक्रिय होंगे और ऊंची चोटियों पर हिमपात होगा। जिले में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है।
 

4 of 6
snowfall in uttarakhand
सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुनस्यारी में आज का न्यूनतम तापमान एक डिग्री रहा। मुनस्यारी में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊंची चोटियों पर पिछले दिनों हिमपात के बाद से शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि मंगलवार से बादलों की सघनता बढ़ जाएगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
snowfall in uttarakhand
ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है। इस सप्ताह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और सप्ताह के अंत में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें गिर सकती हैं। अभी शीतकालीन बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। यदि मौसम का मिजाज बदलता है तो एक बार फिर से लोगों को कड़ाके की ठंड का असर झेलना होगा। इस बीच पूरे जिले में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाले से पटे खेत - फोटो : AmarUjala
घाटी वाले इलाकों में सुबह लगने वाले कोहरे से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। पिथौगराढ़ और नैनीताल में हिमपात की संभावना है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें