नैनीताल रोड पर शीशमहल में बुधवार की शाम सेना के ट्रक की टक्कर से ऑल्टो कार पलट गई। कार में एक ही परिवार के छह लोग बैठे थे। देखिए हादसे की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
accident in nainital
पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के मूल निवासी हरीश आर्या का दमुवाढूंगा में मकान है। वह जिला प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत हैं। बुधवार को हरीश अल्मोड़ा से अपने दामाद महेश चंद्र, पत्नी विमला, बेटी उमा, नाती मुदित (05) और नातिन मुदिता (03) के साथ ऑल्टो कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
accident in nainital
कार महेश चंद्र चला रहे थे। शीशमहल पहुंचने पर पीछे से आ रहे सेना के ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हुक में फंसने के कारण कार पलट गई। हादसा होते ही ट्रक चालक ने गाड़ी रोक दी। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पलटी कार के दरवाजों को तोड़कर फंसे लोगों को निकाला।
4 of 6
accident in nainital
राहगीरों ने कार के अंदर फंसे दो बच्चों सहित अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में परिवार के मुखिया को चोटे आई हैं। हरीश आर्या को चोट लगी जबकि अन्य मामूली रूप से घायल हुए। काठगोदाम थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि सेना का ट्रक रानीबाग एनसीसी में खाना सप्लाई करने के बाद तिकोनिया स्थित छावनी जा रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
accident in nainital
चालक ने बताया कि कार चालक अपनी गाड़ी काट रहा था। इसी कारण हुक में कार फंस गई। ब्रेक लगाने के कारण कार सवार लोग बच गए। सभी घायल सुरक्षित हैं।
हादसे के बाद वीडियो क्लिप बनाने पर वहां मौजूद एक महिला ने एक युवक का मोबाइल को पटक दिया। उनका कहना था कि इतना बड़ा हादसा हुआ है वह मदद करने के बजाय रिकार्डिंग कर रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि ऊपर वाले की कृपा से कार सवार बच गए।