फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे, गुपचुप इन हसीन वादियों में ये क्या करने पहुंच गए हनी सिंह, वायरल हुईं तस्वीरें...

Sun, 24 Dec 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
honey singh
अपने रैप से दुनिया को थिरकाने वाले हनी सिंह इन हसीन वादियों में क्या करने पहुंच गए कि उनकी तस्वीरें वायरल हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
honey singh
रॉक गानों और रैप के माध्यम से लोगों की दिलों में जगह बनाने वाले चर्चित गायक हनी सिंह ने परिवार संग तीर्थनगरी में तीन दिन बताए, और तीर्थनगरी में मां गंगा के दर्शन किए। हालांकि, उन्होंने इस दौरान मीडिया और प्रशंसकों से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

3 of 6
honey singh
बताया जा रहा है कि वे अपने नए गाने की तैयारी करने यहां आए थे। हालांकि इस बारे में उन्होंने सीधे किसी से कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को पोस्ट कर इसकी पुष्टि कर दी है।

4 of 6
honey singh
आलोहा फ्लैट्स निवासी रवि प्रकाश ने बताया कि गायक हनी सिंह बीते 14 दिसंबर को तपोवन पहुंचे थे। वह पत्नी और पिता के साथ तीर्थनगरी पहुंचे और अलोहा होटल में रहे। पहला दिन उन्होंने होटल में बिताया जबकि दूसरे व तीसरे दिन वह तपोवन में गंगा किनारे नीम बीच और अन्य गंगा घाटों पर घूमे।
विज्ञापन

5 of 6
यो यो हनी सिंह - फोटो : Twitter
बीते रविवार को वापस लौटे गायक हनी ने तीन दिनों के तीर्थनगरी प्रवास के दौरान उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने होटल स्टाफ से भी उनकी मौजूदगी को लीक आउट करने से मना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
honey singh
उधर, सोमवार को क्षेत्र के लोगों को हनी सिंह तीर्थनगरी में होने की खबर लगी, तो प्रशंसक उन्हें गंगा घाटों और अन्य इलाकों में ढूंढते नजर आए। साथ ही तीर्थनगरी में हनी के आने की चर्चाएं भी आम दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें