फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दो दोस्तों ने बनाए समलैंगिक संबन्ध, फिर इस रिश्ते का कर डाला खौफनाक अंत, दर्दनाक तस्वीरें

Wed, 07 Feb 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
1 of 8
murder
दो दोस्तों को आपस में प्यार हुआ और उन्होंने लंबे समय तक समलैंगिक संबन्ध भी बनाए। लेकिन इसके बाद इस रिश्ते का जो खौफनाक अंत हुआ उससे आपकी भी रूह कांप जाएगी।

2 of 8
murder
मंगलौर निवासी अनीस मलिक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक अनीस ने श्रीनगर के कपड़ा व्यापारी सगीर अहमद से समलैंगिक संबंध बनाए थे। अनीस समलैंगिक संबंधों को सार्वजनिक कर बदनाम करने धमकी देकर सगीर अहमद से 40 हजार की रकम भी वसूल चुका था। अब अनीस सगीर से पांच लाख की मांग कर रहा था। अनीस के बढ़ते लालच से परेशान सगीर ने भाड़े के हत्यारों से अनीस की हत्या कराई।
 

3 of 8
murder
हत्यारों ने अनीस की हत्या कर शव को जीआईएंडटीआई मैदान के संपर्क मार्ग पर फेंक दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी सगीर अहमद सहित अन्य आरोपी बहादुर उर्फ इनाम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

 

4 of 8
murder
जीआईएंडटीआई मैदान में 29 जनवरी को सफेद बोरे में बंद एक युवक का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त अनीस मलिक पुत्र रईस के रूप में हुई थी। अनीस पेंटर का कार्य करता था। मंगलवार को कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा करते हुए कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि अनीस की हत्या समलैंगिक संबंधों के चलते हुई है।

 

5 of 8
murder
मुख्य आरोपी सगीर अहमद (63) पुत्र छोटे मिंया निवासी नियाजीपुरा मुजफ्फरनगर के साथ अनीस के समलैंगिक संबंध थे। अनीस समलैंगिक संबंधों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर सगीर अहमद को ब्लैकमेल कर रहा था। वह सगीर से दो बार 20-20 हजार रुपये भी वसूल चुका था। अनीस का लालच बढ़ता ही जा रहा था, उसने सगीर से पांच लाख रुपयों की मांग की थी। अनीस की लगातार बढ़ रही रुपयों की मांग से परेशान सगीर ने उसको रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

 
विज्ञापन

6 of 8
murder
इसके लिए उसने मुजफ्फरनगर के बहादुर उर्फ ईनाम (45) पुत्र सद्दीक और एक अन्य व्यक्ति से सपंर्क किया। 28 जनवरी को तीनों लोग मुजफ्फरनगर से श्रीनगर पहुंचे। साथ ही सगीर ने अनीस को फोन कर पैंसे लेने के लिए श्रीनगर बुलाया। सगीर अनीस को लेकर शहर में स्थित एक लॉज के कमरे में पहुंचा, जहां पहले से ही बहादुर उर्फ ईनाम व एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। कमरे मे पहुंचते ही उक्त तीनों व्यक्तियों ने अनीस का गला घोंट कर हत्या कर दी।




 

7 of 8
murder
कोतवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी सगीर को श्रीनगर व बहादुर उर्फ ईनाम को ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। सगीर के घर से मृतक की जैकेट, जूते और पर्स भी बरामद कर लिया गया है। जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम में निरीक्षक संपूर्णानंद गैरोला, एसओ सतपुली जितेंद्र चौहान, एसआई फोरेंसिक संदीप बिष्ट व एलआईयू के मूर्तिराम रतूड़ी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।


 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेत‌िक च‌ित्र
हत्यारे शव को घबराहट में जीआईएंडटीआई मैदान में छोड़ कर भाग गए थे। हत्यारों की योजना शव के चेहरे को जला कर खराब करने की थी, ताकि उसकी शिनाख्त न हो। इसके लिए हत्यारे बोतल मे पेट्रोल भी ले गए थे, लेेकिन वहां भीड़ भाड़ होने से वह शव को यहीं छोड़ कर भाग गए। हत्यारों ने अन्य पहचान सामग्री जैसे पहचान पत्र, बटुआ व मोबाइल पहले ही निकाल लिए थे और मोबाइल नदी में फेंक दिया था।
Next
AU ऐप में पढ़ें