फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार पहुंचे हॉलीवुड सुपर स्टार विल स्मिथ ने की गंगा आरती, पंडित से कुंडली बनवाकर किया ये काम

Tue, 09 Oct 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में गंगा आरती करते विल स्मिथ
अपने जीवन के 50 वर्ष पूरे कर चुके हॉलीवुड सुपर स्टार विल स्मिथ भारतीय आध्यात्मिक जीवन दर्शन को समझने हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने हरकी पैड़ी में गंगा आरती की। इसके बाद उन्होंने वहां पंडित से अपनी कुंडली भी बनवाई। 
विज्ञापन

2 of 5
हरिद्वार में गंगा आरती करते विल स्मिथ
विल स्मिथ वैसे तो पूरे विश्व के भ्रमण पर अलग-अलग देशों की यात्रा कर रहे हैं। इसके माध्यम से वे देशों की सभ्यता, संस्कृति और जीवन शैली के बारे में जान रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने जीवन के अधूरे सपनों और इच्छाओं को पूरा करने निकले हैं। इसी कड़ी में वे भारत भी आये हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हरिद्वार में गंगा आरती करते विल स्मिथ
मुंबई के बाद वे आध्यात्मिक जीवन दर्शन को जानने के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। मंगलवार को स्मिथ ने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी से अपनी जन्मपत्री बनवाई। इसके बाद हरिहर आश्रम कनखल में महामृत्यंजय भगवान का रुद्राभिषेक किया। भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया की स्मिथ ने आध्यात्म, ज्योतिष, गंगा व हरिद्वार पर विस्तृत चर्चा की। 

4 of 5
हरिद्वार में गंगा आरती करते विल स्मिथ
उनकी जन्मपत्री में शनि समेत कुछ ग्रह दोष थे। यह जानने के बाद उन्होंने बिना देर किए उनका उपाय करवाया। उसके बाद उन्होंने गंगा आरती में शामिल होने इच्छा पर संध्याकालीन गंगा आरती दर्शन भी कराए। इसके साथ ही उन्होंने गंगा आरती की। युवा तीर्थपुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया की स्मिथ अपने इस विश्व भ्रमण पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बना रहें है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार में विल स्मिथ
इसके लिए उनकी पूरी टीम दो दिन से हरिद्वार में है। यह डॉक्यूमेंट्री विभिन्न लोकेशन पर बनवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विल ने पूरे श्रद्धा से गंगा आरती की और ज्योतिष विद्या का ज्ञान लिया। पंडित  उज्ज्वल ने बताया की ऐसे विश्व स्तरीय अभिनेता का हरिद्वार आना और आध्यात्म व मां गंगा में आस्था दिखाना निश्चित तौर पर पर्यटन व तीर्थाटन को विश्व स्तर पर पहुंचाने में सहायक होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें