फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, तस्वीरों में देखें होली की धूम

Sun, 12 Mar 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
holi - फोटो : amar ujala
रविवार को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। प्रदोष काल में ही अधिकतर जगहों पर होलिकाएं जली। सोमवार को रंगों का त्योहार होली मनाए जाने की पूरी तैयारी है। इस मौके पर मंदिरों में देवी-देवताओं की मूर्तियों पर अबीर-गुलाल लगाया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
holi
रविवार को सुबह से ही जगह-जगह होलिका पूजन शुरू हो गया था। लोग डीजे और ढोल की धुन पर नाचने लगे थे। इस मौके पर महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर कच्चा सूत लपेटा। पूर्णिमा तिथि 11 मार्च की रात 8.24 बजे से शुरू हो गई थी जो कि 12 मार्च को रात 8.26 मिनट तक रही।
 
विज्ञापन

3 of 8
holi
12 मार्च को राहुकाल शाम 4.50 से 6.20 मिनट तक रहा। अभिजीत मुहूर्त 12.05 से 12.50 मिनट दोपहर तक था। प्रदोष काल शाम 6.20 मिनट से 8.25 मिनट तक रहा। इस समय अधिकतर जगहों पर होलिका दहन किया गया।  प्रदोष काल में जो लोग होलिका दहन नहीं कर पाए उन्होंने रात 8.25 से 10.56 बजे और फिर रात दो बजे से 3.30 बजे तक भी होलिका दहन किया। 
 

4 of 8
holi
आज होली खेलने से पहले मंदिरों में भगवान के टीका लगाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन के साथ ही श्रद्धालु भी इसके लिए तैयार हैं। इस मौके पर मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। भगवान को गुलाल के साथ ही गुझिया का भोग लगाया जाएगा। 
 
विज्ञापन

5 of 8
holi
होली के शुभ अवसर पर आज मौसम भी साथ देने को पूरी तरह तैयार है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। लिहाजा धूप में होली का मजा दोगुना हो जाएगा। हालांकि, दोपहर बाद आंशिक बादल आ सकते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
सूबे में दो पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को फीका पड़ गया। प्रदेश के कई हिस्सों में तीन दिन बाद तेज धूप खिली। हालांकि, पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने राजधानी सहित मैदानी इलाकों में ठंड बरकरार रखी। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान धूप की वजह से दो डिग्री ऊपर चला गया। दिन का अधिकतम तापमान शनिवार के 19.1 डिग्री के मुकाबले रविवार को बढ़कर 21.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
 
विज्ञापन

7 of 8
snowfall
जबकि, रात का तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे चला गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री था, जो रविवार को गिरकर 5.2 डिग्री हो गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ हिस्सों में ही आंशिक बादल आ सकते हैं। राजधानी में सुबह से धूप खिलेगी। दोपहर बाद कुछ जगहों पर आंशिक बादल आ सकते हैं। तापमान हालांकि रविवार जितना ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें