फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: उत्तराखंड में खूब उड़ा अबीर-गुलाल, ढोल-दमाऊ बजाकर पारंपरिक गीतों पर थिरके सीएम धामी, तस्वीरें

Sun, 24 Mar 2024 04:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
सीएम आवास में होली - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तराखंड में रंगों के पर्व होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में भी होली हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान होली मिलन कार्यक्रम में कई राजनेता भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर-गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे सभी लोगों ने पारंपरिक गीत-श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए हरि, आयो वसंत बहार, शिव शंकर खेले होली, फागुन में खेला होली, शिव के मन माहि बसे काशी, आदि खड़ी होली के गीत गाते गाए। 

Holika Dahan 2024: देवभूमि में बिखरे होली के रंग...महिलाओं ने किया होलिका पूजन, जगह-जगह उल्लास, तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 6
सीएम आवास में होली - फोटो : सोशल मीडिया
गीतों के साथ ही सीएम धामी ने ढोल दमाऊ और ढफली बजाते हुए सभी के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया। 
विज्ञापन

3 of 6
सीएम आवास में होली - फोटो : सोशल मीडिया
इस उल्लास भरे उत्सव के अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई बड़े नेता पहुंचे। 

4 of 6
सीएम आवास में होली - फोटो : अमर उजाला
सीएम धामी ने कहा कि कि मैं कामना करता हूं, कि इस होलिका दहन पर अहंकार, नकारात्मकता और ईर्ष्या का दहन कर सकारात्मक जीवन की नई शुरुआत करें।
विज्ञापन

5 of 6
सीएम आवास में होली - फोटो : अमर उजाला
साथ ही हर्ष, उल्लास एवं रंगों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियां ले कर आए, ऐसी कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला
उधर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में कुमांऊनी होलियारों ने भी होली के जमकर रंग बिखेरे। इस दौरान मंत्री जोशी भी जमकर थिरके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें