फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi: गली-गली पहुंची होल्यारों की टोली...विदेशी पर्यटकों ने खेली खूब होली, उत्तराखंड में रंगोत्सव की तस्वीरें

Mon, 25 Mar 2024 04:14 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला डेस्क, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
गोपीनाथ मंदिर में मनाई गई होली - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में रंगों के पर्व होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। होली के रंगों में डूबी होल्यारों की टोली गली-गली में पहुंची।  यमुनोत्री धाम से लगे हनुमान जी डोडिताल गुलाबी कांढा ट्रेक पर निषणी गांव में स्थानीय ग्रामीणों के साथ देशी विदेशी पर्यटकों ने भी खूब होली खेली और तांदी नृत्य भी किया।

गांव के डा नरेश पंवार ने बताया कि पर्यटकों द्वारा भी क्षेत्र के आराध्य सोमेश्वर महाराज की धुन में तांदी नृत्य भी किया। वहीं गोपीनाथथ मंदिर में भव्य होली खेली गई। लोगों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाया और गीतों पर जमकर झूमे नाचे। 

जगह-जगह सामूहिक होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रुड़की क्षेत्र के मेहेर धाम में होली का आयोजन किया गया। यहां कलकत्ता, मुंबई, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से पहुंचे लोगों ने बाबा मेहेर की स्मृति में कार्यक्रम किया।  वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, भुवन चंद्र खंडूरी और कांग्रेस नेता हरीश रावत के साथ होली का त्योहार मनाया।
विज्ञापन

2 of 6
होली मनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
 अबीर-गुलाल लगाते हुए लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। बच्चे-युवा, महिला-बुजुर्ग सभी ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। 

विज्ञापन

3 of 6
होली - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में भी होली हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान होली मिलन कार्यक्रम में कई राजनेता भी पहुंचे। 

4 of 6
होली मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
 सीएम धामी ने ढोल दमाऊ और ढफली बजाते हुए सभी के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया। 
विज्ञापन

5 of 6
होली - फोटो : अमर उजाला
सीएम धामी ने कहा कि मैं कामना करता हूं, कि इस होलिका दहन पर अहंकार, नकारात्मकता और ईर्ष्या का दहन कर सकारात्मक जीवन की नई शुरुआत करें।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूपी में मदरसा बोर्ड रद्द किए जाने पर प्रदेश में भी सुगबुगाहट, हजारों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होली - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही हर्ष, उल्लास एवं रंगों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियां ले कर आए, ऐसी कामना करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें