फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019: होली खेलते वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान, डॉक्टरों ने चेताया

Tue, 19 Mar 2019 11:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/लक्सर
विज्ञापन
1 of 5
रंगों की खरीदारी करें सावधानी से - फोटो : अमर उजाला
होली के त्योहार को लेकर बाजार में प्राकृतिक रंगों के साथ केमिकल युक्त रंगों की भरमार नजर आ रही है। ऐसे में डॉक्टर सभी को केमिकल युक्त रंगों से बचने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टर हर्बल रंगों का ही प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गुरुवार को रंगों का पर्व होली है। इस पर्व पर कुछ लोग प्राकृतिक रंगों की जगह केमिकल युक्त रंग का प्रयोग करते हैं। जो हमारी त्वचा के लिए काफी नुकसानदेह साबित होते हैं। ऐसे में लोगों को इन केमिकल युक्त रंगों से बचकर रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 5
डॉ. विजय शर्मा बताते हैं कि हरे, काले, नारंगी, सफेद समेत केमिकल रंगों में पारा, क्रोमियम, आयोडाइड, कांच के महीन टुकड़े आदि मिलाए जाते हैं। यह रासायनिक तत्व सीधे किडनी लीवर और फेफड़ों में इंफेक्शन पैदा करते हैं। साथ ही कई बीमारियों को भी जन्म देते हैं। इससे आंखों में धुंधलापन, अस्थमा और त्वचा से जुड़ी विभिन्न बीमारियां होने की संभावना रहती है।

4 of 5
आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुनील जोशी कहते हैं कि अगर कृत्रिम रंगों की बात की जाए तो हर रंग में खतरनाक केमिकल का समावेश है। इससे बचाव का तरीका यह है कि लोग हर्बल रंगों से होली खेलें। घरों में मेहंदी, हल्दी आदि प्राकृतिक चीजों से रंग तैयार किए जाएं। इससे कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही आंखों को भी खतरा नहीं होगा। वहीं यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि होली खेलते हुए कम से कम पानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिन रंगों में केमिकल होगा उनसे होली खेलने पर आंखों में जलन और खुजली जरुर होगी। इसलिए हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें और होली खेलते समय बीच बीच में साफ पानी से आंखों की सफाई करते रहे।
- डॉ. अनिल वर्मा, सीएचसी लक्सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें