होली पर देवभूमि उत्तराखंड में भी खूब अबीर गुलाल उड़ा। तस्वीरों में देखिए होली की धूम... होली पर मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास पर ‘हमारी पहचान रंगमंच’ की ओर से कार्यक्रम में होलियारों के साथ होली के गीत गाए। मुख्यमंत्री आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का हुआ। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। होली के उपलक्ष्य पर बालावाला स्थित एक विवाह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। देशभक्ति और होली गीतों के साथ लोगों ने देश के लिए जान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अदिति स्मृति न्यास की ओर से आयोजित फूलों की होली में स्थानीय निवासियों ने जमकर एक दूसरे पर फूल बरसाए। गोर्खाली सुधार सभा में भी होली खेली गई। रंगों के पर्व होली पर धर्मनगरी उल्लास, उमंग और उत्साह से सराबोर रही। कुमाऊं में भी कई जगह पर लोगों ने खूब रंग गुलाल उड़ाकर मस्ती की। बाबा रामदेव ने पतंजलि में फूलों से होली खेली। बच्चों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर खूब मजे किए।