उत्तराखंड में जिस भी दल की सरकार रही, उसे लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। अब तक हुए तीनों लोकसभा चुनावों में यह ट्रेंड देखने को मिला है। वहीं, चार उपचुनावों में मिले-जुले नतीजे आए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस चुनाव में यह ट्रेंड रिपीट होता है या बदलता है।