फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नजर में पढ़िए इस वर्ष बन रहे किस योग से मिलेगा लाभ और कौन देंगे कष्ट

Mon, 19 Mar 2018 07:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरिद्वार।
विज्ञापन
1 of 8
Horoscope - फोटो : google
आज से भारतीय नव संवत्सर 2075 प्रारंभ हो रहा है। एक नजर में पढ़िए इस वर्ष बन रहे किस योग से लाभ मिलेगा और कौन कष्ट देंगे।
विज्ञापन

2 of 8
ganga snan
रविवार को हरकी पैड़ी सहित कई स्थानों पर पंचांग पूजन किए जाएंगे। श्रृद्धालु नए वर्ष का स्नान भी गंगा में करेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
zodiac - फोटो : zodiac
संवत का राजा सूर्य है और मंत्री पद शनि के पास रहेगा। सूर्य जहां सभी ग्रहों के जनक हैं वहीं शनि को क्रूर ग्रह माना गया है। जनक और क्रूर की यह युति पूरे वर्ष चलती रहेगी। पंचांगों के अनुसार वर्षभर विरोध बने रहेंगे और राजपक्ष को लाभ कम होगा।

 

4 of 8
राशिचक्र
इस वर्ष रोहिणी का वास संधि में होगा। वर्ष का निवास वैश्य के घर है। इस कारण धन का प्रसार अधिक होने के आसार हैं। ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष खाद्यान्न और नए उद्योगों से खासा लाभ व्यापारियों को होगा। वर्षा की स्थिति मिश्रित बनी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 8
zodiac - फोटो : zodiac
वर्षफल बताता है कि इस बार धरती का तापमान बढे़गा। अनेक प्रकार की नई बीमारियों का प्रकोप भी दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार यदि वर्ष का राजा सूर्य हो तो राज की सत्ता में परिवर्तन होता है।

 
विज्ञापन

6 of 8
शनि अमावस्या
मंत्रीपद शनि के पास होने से प्रजा को विरोध करना पड़ता है। इस बार मेघ का स्वामी शुक्र होगा। यह शुभकारी है। जलस्तंभ कम होने से गर्मी बहुत अधिक पड़ेगी। वर्ष का स्वामी अश्व है। इस कारण तेजगति पूरे समाज में दिखाई पड़ेगी।

 
विज्ञापन

7 of 8
अर्द्धकुंभ - फोटो : AmarUjala/file photo
वर्तमान संवत में पुरुषोत्तम मास भी पड़ रहा है। यह मास अधिक ज्येष्ठ के रुप में सामने आएगा। इस वर्ष प्रयाग का अर्द्धकुंभ शरू होगा, जिसका मुख्य स्नान मौनी अमावस्या को फरवरी में पडे़गा। अर्द्धकुंभ स्नान श्रवण नक्षत्र में होने से धरतीवासियों को विशेष लाभ होगा।
विज्ञापन

8 of 8
डेमो - फोटो : डेंमो
ज्येष्ठ मास के पुरुषोत्तम पक्ष में गंगा दशहरे का पर्व पड़ रहा है। इस संवत में 19 प्रदोष होंगे और विवाह के शुभ मुहूर्तों की संख्या 65 होगी। 29 मई को खप्पर योग बन रहा है, जो सीमा विवाद को बढ़ाएगा। 28 जुलाई से 19 सितंबर तक सर्प योग रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें