उत्तराखंड में मौसम विभाग ने दो दिन तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इससे पांच जिलों को सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
storm in dehradun
मौसम विभाग ने 14 और 15 जून को तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बेहद हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को राजधानी में सुबह से ही तेज धूप खिली रही।
विज्ञापन
3 of 5
Dusty mist
इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से दो चार होना पड़ा। वहीं शाम को धूलभरी धुंध से भी काफी उमस हुई। देर शाम के समय हल्के बादल छाने से गर्मी से कुछ राहत मिली। ज्यादातर इलाकों में हल्की हवाएं चलने से उमस भी कुछ कम हुई।
4 of 5
rain in dehradun
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव का अनुमान नहीं है। कुछ क्षेत्रों में शाम के समय हल्का झक्कड़ चल सकता है। हालांकि प्रदेश के कुछ अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने और बेहद हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 14 और 15 जून को राजधानी देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल में अधिकतम 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।