फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में सेक्स रैकेट: दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं महिलाएं, ग्राहकों से ऐसे करते थे संपर्क, सच जानकर पुलिस भी चौंकी

Mon, 23 May 2022 10:47 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
Sex Racket - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के मसूरी में अंतर्राज्यीय ऑनलाइन देह व्यापार गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तीन पुरुषों और दो महिलाओं को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष हरियाणा और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, जबकि एक दिल्ली और दूसरी महिला यूपी के अलीगढ़ जिले की रहने वाली है। पुलिस ने एक कार, एक एसयूवी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरोह पर्यटकों को व्हाट्सएप और ऑनलाइन साइट जस्ट डायल से संपर्क कर शिकार बनाता था।
विज्ञापन

2 of 5
Sex Racket - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, बरामद कारों से महिलाओं को ठिकाने तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। एसएसपी/डीआईजी जन्मेजय खंडूडी को शहर देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थी। इस बाबत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून और एसओजी की टीम बनाकर रैकेट के भंडाफोड़ करने का जिम्मा सौंपा गया। दोनों टीमों को पता चला कि हरियाणा के कुछ लोग स्पा सर्विस के नाम पर देह व्यापार के लिए बाहरी राज्यों से महिलाओं को लाकर व्हाट्सएप और आनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Sex Racket - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक (अपराध) बिशाखा अशोक भड़ाने के निर्देशन पर शनिवार की रात एएचटीयू टीम, पुलिस और एनजीओ इंपावरिंग पीपल के मुख्य कार्यकारी ज्ञानेंद्र कुमार के साथ भट्टा गांव के पास होटल में छापा मारकर ऑनलाइन स्पा सर्विस चलाने वाले तीन पुरुषों और दो महिलाओं को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
 

4 of 5
Sex Racket - फोटो : अमर उजाला
सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार निवारण में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, टैबलेट और नकद धनराशि भी बरामद की है। शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें..Haridwar News : डेढ़ साल के बेटे के साथ गंगनहर में कूदी महिला, एक घंटे बाद मिले दोनों के शव

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sex Racket - फोटो : अमर उजाला
बताया कि शहर के स्पा सेंटरों की समय-समय पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जाती है, साथ ही स्पा संचालकों को हिदायत भी दी गई है। बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें