फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: खतरे के निशान पर पहुंची गंगा, तटबंध टूटने से कई गांव को खतरा, हाई अलर्ट जारी

Sun, 26 Aug 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
ganga
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण  गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है। वहीं कई जगह पर तटबंध भी टूट गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को कलसिया गांव के पास करीब 30 मीटर तटबंध ध्वस्त हो गया है। इससे हजारों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, जल पुलिस और मेरठ सेवा समाज के आपदा मित्रों को मौके पर बुला लिया है। साथ ही तटबंध का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। हालत बिगड़ने पर 700 ग्रामीणों को ठहराने के लिए प्रशासन ने दो राहत शिविर तैयार कर लिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ganga
शुक्रवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान पार कर 293.30 (चेतावनी निशान 293 मीटर) मीटर पर पहुंच गया था। शनिवार तड़के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एसएल कुड़ियाल के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद टीम लौट गई। दोपहर में तटबंध टूट गया। इससे कलसिया, डुमनपुरी, बालावाली, डेरियो, बादशाहपुर, पोडोवाली, रामसहायवाला और हिम्मतपुर बेला समेत सात गांवों की खेती की जमीन पर बाढ़ का पानी भर गया।
विज्ञापन

3 of 5
flood
एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि उनके लौटने के बाद तटबंध टूट गया था। मौके पर एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम के अलावा मेरठ सेवा समाज के 22 आपदा मित्र पहुंच गए हैं। 700 ग्रामीणों को ठहराने के लिए दो जगह शिविर बनाए गए हैं। इनमें से एक शिविर रायसी कृषक इंटर कालेज में लगाया गया है। इस शिविर में 200 लोगों के रुकने की व्यवस्था है। दूसरा शिविर बालावाली इंटर कॉलेज में लगाया गया है। इसमें 500 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। शिविर में बिस्तर आदि की व्यवस्था की जा रही है।

4 of 5
flood
गंगा किनारे बसे कलसिया, डुमनपुरी, बालावाली, बादशाहपुर, गिद्धावाली, पोडोवाली, डेरियों, खानपुर, इदरीशपुर, शेरपुर बेला, माडाबेला सहित उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला, हिम्मतपुर बेला, मोहम्मदपुर मथाना, करणपुर, महेश्वरा, रुहालकी, अब्दीपुर, शाहपुर, यहियापुर, प्रह्लादपुर, आलमपुरा, शाहपुर, हस्तमौली, मदारपुर, जोगावाला, दाबकी खेड़ा, मोहनावाला, आदि इन गांवों को खतरा पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ganga
गंगा का जलस्तर बढ़ने से हरिद्वार जनपद में बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। अब यदि गंगा में पानी बढ़ेगा तो लक्सर क्षेत्र के तटबंधों में कटाव हो सकता है और आसपास के गांवों में बाढ़ आने के साथ फसलें तबाह हो जाएगी। इस आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत ने टीएचडीसी प्रबंधन को पत्र लिखकर अतिरिक्त पानी न छोड़ने को कहा है। डीएम ने गंगा के पानी बढ़ने से जनपद की स्थिति से अवगत कराया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें