फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib Yatra: पंच प्यारों की अगुआई में रवाना हुए श्रद्धालु, लगाए जो बोले सो निहाल के जयकारे, तस्वीरें

Wed, 17 May 2023 02:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था - फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई को कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगी। आज 250 सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा से गोविंदघाट के लिए रवाना हुआ। राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) सरदार गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जत्थे को शुभकामनाएं दीं और रवाना किया। 

इससे पहले उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ गुरुद्वारे में अरदास की। हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं। 

Hemkund Sahib Yatra: 250 श्रद्धालु पहुंचे गोविंदघाट, कपाट खुलने के पहले दिन 2500 यात्रियों को ही जाने की होगी

ऋषिकेश गुरुद्वारे से रवाना होकर बुधवार शाम को तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ पंच प्यारे गोविंदघाट गुरुद्वारे में पहुंचेंगे। 18 मई को यहां से पंच प्यारे घांघरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और 19 को हेमकुंड साहिब पहुंचेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
हेमकुंड साहिब के लिए आज रवाना होगा पहला जत्था - फोटो : अमर उजाला
20 मई को विधि-विधान से हेमकुंड साहिब के कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब के समीप स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी उसी दिन श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
गुरुद्वारे में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में सजावट का  काम अंतिम चरण में है। यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह का माहौल है और अभी तक लगभग 250 तीर्थयात्रियों का जत्था गोविंदघाट पहुंच गया है। 

4 of 6
गुरुद्वारे में अरदास करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब 4329 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा है। इस बार मौसम की बेरुखी के कारण हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा का संचालन करना गुरुद्वारा प्रबंधन और जिला प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
गुरुद्वारे में अरदास करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब में बीते दिनों तक बर्फबारी हुई जिससे बर्फ हटाने का काम प्रभावित हाेता रहा। सोमवार देर शाम को भी हेमकुंड में बर्फबारी हुई, जिससे बर्फ हटाने का काम बंद रहा। मंगलवार को धूप खिलने पर हेमकुंड साहिब परिसर से लेकर रास्ते तक स्नो कटर मशीन से बर्फ हटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेमकुंड साहिब में हटाया जा रहा बर्फ हटाने का काम - फोटो : अमर उजाला
60 साल से ज्यादा उम्र के बीमार लोग अब हेमकुंड साहिब की यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। चमोली जिला प्रशासन की अपील पर गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से ऐसे यात्रियों को ऋषिकेश में रोका जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें