उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर हेमकुंड पहुंचे दो हजार सिख श्रद्धालुओं ने पवित्र हेमकुंड सरोवर में स्नान कर हेमकुंड साहिब के दर्शन किए।
विज्ञापन
PICS: बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट, भक्तों ने लिया आशीर्वाद
2 of 4
हेमकुंड के समीप स्थित लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद हो गए हैं। हेमकुंड साहिब में शनिवार को दोपहर एक बजे इस साल की अंतिम अरदास पढ़ी गई।
विज्ञापन
PICS: बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट, भक्तों ने लिया आशीर्वाद
3 of 4
कपाट बंद होने के बाद गुरुग्रंथ साहिब को पंच प्यारे की अगुवाई में यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया लाया गया, जिन्हें रविवार को गोविंदघाट स्थित गुरुद्वारे में रखा जाएगा।
PICS: बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट, भक्तों ने लिया आशीर्वाद
4 of 4
गोविंद घाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालुओं का पूरे सीजन में तांता लगा रहा। उम्मीद है कि अगले वर्ष हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा भव्य रूप से चलेगी।