हेमकुंड साहिब के करीब तीन किलोमीटर के आस्था पथ से सेना की ओर से बर्फ हटा ली गई है। अब सिर्फ 150 मीटर हिस्से में बर्फ हटाने का काम शेष बच गया है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि मंगलवार को हेमकुंड साहिब तक रास्ता सुचारु हो जाएगा।
सात कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा
हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को सात कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। गोविंदघाट में फूल पहुंच गए हैं। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से गोविंदघाट, ज्योतिर्मठ, घांघरिया और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में भंडारे के लिए आगामी जून माह तक के खाद्यान्न का भंडारण कर दिया गया है।