फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rainfall: चमोली में कुछ देर की बारिश से मची तबाही, मंगरीगाड गदेरा उफनाया, कई वाहन मलबे में दबे, तस्वीरें

Mon, 19 May 2025 06:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली)

सार

Uttarakhand Weather Update: गदेरे का मलबा बदरीनाथ हाईवे के पुल तक पहुंच गया था। जिससे करीब पंद्रह मिनट तक वाहनों की आवाजाही भी थमी रही।
विज्ञापन
1 of 5
चमोली में बारिश से गदेरा उफनाया - फोटो : अमर उजाला
चमोली में दोपहर बाद मौसम बदला और अतिवृष्टि से नगर क्षेत्र के समीप बह रहा मंगरीगाड गदेरा उफान पर आ गया। गदेरे के आसपास खड़े चार छोटे वाहन मलबे में दब गए, जबकि एक दुकान के बाहर मलबा जमा हो गया है। करीब पंद्रह मिनट तक हुई भारी बारिश से पीपलकोटी क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए थे।

गदेरे का मलबा बदरीनाथ हाईवे के पुल तक पहुंच गया था। जिससे करीब पंद्रह मिनट तक वाहनों की आवाजाही भी थमी रही। मलबे से अजय नगर और पीपलकोटी बाजार क्षेत्र की पेयजल लाइनें भी मलबे में दब गई हैं।

Chamoli: तीन दशक पहले उर्गम घाटी के राजेंद्र सिंह ने की थी होमस्टे की शुरुआत, पलायन रोकने में भी बन रहे कारगर
विज्ञापन

2 of 5
चमोली में बारिश से गदेरा उफनाया - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दोपहर सवा तीन बजे पीपलकोटी क्षेत्र में बारिश शुरु हुई। देखते ही देखते बारिश तेज हो गई। अतिवृष्टि से पीपलकोटी बाजार के समीप बरसाती गदेरा मंगरीगाड उफान पर आ गया। गदेरे में पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी आ गया, जो बदरीनाथ हाईवे तक पहुंच गया। इससे करीब पंद्रह मिनट तक यहां यात्रा वाहनों की आवाजाही भी थमी रही।
विज्ञापन

3 of 5
चमोली में बारिश से गदेरा उफनाया - फोटो : अमर उजाला
बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह का कहना है कि यदि बारिश थोड़ी और रहती तो बदरीनाथ हाईवे भी मलबे से भर जाता। मलबे में पेयजल लाइनें दबने से अजय नगर की पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। नगर पंचायत के एक वाहन के साथ ही चार स्थानीय वाहन मलबे में दब गए हैं। गदेरे के पास राकेश खनेड़ा की दुकान के बाहर भी मलबा जमा हो गया है।

4 of 5
चमोली में बारिश से गदेरा उफनाया - फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे सुचारु हो गया है। लोगों को गदेरे के इर्दगिर्द निवास न करने के लिए कहा गया है। पेयजल लाइनों को ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चमोली में बारिश से गदेरा उफनाया - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अतिवृष्टि से मंगरीगाड गदेरे में 13 अगस्त 2023 को भी बाढ़ आ गई थी। इसमें नगर पंचायत के भवनों को भारी नुकसान पहुंचा था। जिसके चलते नगर पंचायत को कार्यालय शिफ्ट करना पड़ा था। यहां तब से गदेरे में भारी मलबा अभी भी जमा है। पिछले साल गदेरा शांत रहने के चलते लोग यहां अपने वाहनों को पार्किंग में लगाने लग गए थे। सोमवार को गदेरे के उफान पर आने से वाहन भी मलबे में दब गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें