बॉलीवुड के बड़े कॉमेडियन यहां लुटा देते हैं अपनी सारी कमाई
Mon, 12 Sep 2016 08:01 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
हेमंत पांडे
- फोटो : file photo
बॉलीवुड के स्टार कॉमेडियन फिल्म नगरी में कमाई करते हैं और सारी कमाई को अपनी जन्मभूमि में खर्च कर देते हैं।
Hemant Pandey
देहरादून पहुंचे फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन हेमंत पांडे ने कहा कि वह मुंबई से सड़क से बद्रीनाथ और पिथौरागढ़ तक आते हैं।
Hemant Pandey
वह यहां पैसा खत्म करते हैं और पैसा कमाने वापस मुंबई चले जाते हैं।
Hemant Pandey
हेमंत को पहाड़ बहुत पसंद हैं। उन्होंने युवाओं को नसीहत दी कि जो मन में आता है, दिल में आता है वो करो।
Hemant Pandey
उत्तराखंड फिल्म परिषद के उपाध्यक्ष हेमंत पांडे ने युवाओं की नब्ज टटोलते हुए कहा कि आज का दौर खुद को रिप्रेजेंट करने का दौर है।
Hemant Pandey
हम जितना मेहनत और जज्बे से दूसरे लोगों के सामने खुद को प्रदर्शित करेंगे, उतना ही बेहतर तरीके से कामयाबी मिलेगी।
Hemant Pandey
हेमंत पांडे ने कहा कि उन्हें मौका मिले तो पहाड़ के लिए कुछ ऐसा करने का इरादा है, जिससे उत्तराखंड को विश्वस्तर पर अलग पहचान मिले।
Hemant Pandey
हेमंत को अपनी जन्मभूमि से बेहद लगाव है।