फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स आर्मी मैन की प्रॉब्लम सॉल्व करने को सेना करने जा रही बड़ा काम

Sat, 17 Dec 2016 10:34 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मेजर जनरल बलराज मेहता - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सेना ने हाथ बढ़ाया है। सेना ने पूर्व सैनिकों के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू करने का फैसला किया है। जीओसी सब एरिया मेजर जनरल बलराज मेहता ने विजय दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में यह घोषणा की।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics
मेजर जनरल मेहता ने बताया कि प्रदेश में हर घर में फौजी की परंपरा है। पूर्व सैनिकों की भी कई समस्याएं हैं। किसी की पेंशन की समस्या है तो कोई प्रमाण पत्र के लिए परेशान है। प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : bureau
प्रदेश में करीब दस प्रतिशत आबादी पूर्व सैनिकों की है। इन जवानों का ख्याल रखना भी सेना का ही काम है। मेजर जनरल मेहता ने बताया कि पूर्व सैनिकों की समस्या दूर करने के लिए जल्द ही 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा शुरू होगी।

4 of 5
toll free
उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक टोल फ्री नंबर भी शुरू किया जाएगा। पूर्व सैनिक या वीर नारियां अपनी समस्याएं और शिकायतें इस टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉल - फोटो : demo pic
यह समस्याएं सीधे उनके कार्यालय के पास पहुंचेंगी। इसके बाद उनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। प्रदेश में पहली बार इस तरह की सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें