फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें, अब आसमान से कीजिए झीलों की नगरी का दीदार

Mon, 21 Dec 2015 08:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल के साथ कुमाऊं में भी हेली टैक्सी सर्विस शुरू कर दी है। हल्द्वानी के एफटीआई मैदान से इसकी शुरुआत हो गई।
विज्ञापन

तस्वीरें, अब आसमान से कीजिए झीलों की नगरी का दीदार

2 of 5
कुमाऊं मंडल विकास निगम के चेयरमैन और डीएम ने हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। पहले दिन हेलीकॉप्टर ने तीन उड़ानें भरीं और 15 यात्रियों ने नैनीताल जिले की झीलों का आसमान से नजारे देखे। यह सेवा एफटीआई मैदान से सप्ताह में शनिवार और रविवार को ही मिलेगी। एक दिन में हेलीकॉप्टर तीन बार उड़ान भरेगा।
विज्ञापन

तस्वीरें, अब आसमान से कीजिए झीलों की नगरी का दीदार

3 of 5
एक बार में पांच यात्रियों को ले जाएगा। पहली उड़ान सुबह दस बजे होगी। हेलीकॉप्टर पर्यटकों को नैनीताल, नौकुचियाताल, भीमताल और सातताल का नजारा दिखाकर बीस मिनट में वापस हल्द्वानी हेली पैड पहुंचेगा। एक यात्री का टिकट सब्सिडी के बाद 3893 रुपए है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रत्येक टिकट पर 1600 रुपए की सब्सिडी दे रही है।

तस्वीरें, अब आसमान से कीजिए झीलों की नगरी का दीदार

4 of 5
जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि पर्यटकों के लिए यह सेवा शुरू की गई है। आने वाले दिनों में हेलीकॉप्टर पर्यटकों को छोटा कैलाश और हिमालय दर्शन भी कराएगा। कुमायूं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष किरण मंडल ने कहा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह सेवा शुरू की गई है, जो फरवरी तक चलेगी। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर हेलीकॉप्टरों की संख्या, चक्कर और दिन बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें, अब आसमान से कीजिए झीलों की नगरी का दीदार

5 of 5
एफटीआई में अस्थायी हेली पैड बनाया गया है। स्थायी हेली पैड गौलापार स्थित निर्णाधीन हेलोड्रम से बनेगा। हेलो ड्रम का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। हेलीकाप्टर से झील दर्शन के लिए पर्यटक टीआरसी काठगोदाम स्थित कार्यालय और हेली पैड से टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। अगले हफ्ते से टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें