सोमवती अमावस्या पर्व पर हाईवे से शहर की सड़कें जाम से पैक होने के बाद मंगलवार को भी हरिद्वार की स्थिति कुछ ऐसी ही नजर आई। भरी दोपहर यात्री बस अड्डे पर इंतजार करते नजर आए। यहां यात्रियों की भीड़ लग गई। अधिकांश यात्री राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हल्द्वानी, जम्मू, पंजाब के थे।