देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम की ओर से बनाई गई मानव श्रृंखला ने शहर की जनता की फजीहत करा दी। करीब पांच घंटे रूट डायवर्ट रहने के कारण शहर में जाम लगा रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रूट डायवर्ट के चलते लोगों इधर से उधर भटकते रहे। इस दौरान कई लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। पटेलनगर चौक पर तो करीब एक किलोमीटर लंबा जाम भी लगा।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
निगम व पुलिस ने दावा किया था कि प्लान से आमजन को कोई असुविधा नहीं होगी और सामान्य यातायात सुचारू चलता रहेगा, लेकिन ऐसा सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गई।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बैरिकेडिंग गलियों और शहर के मुख्य चौराहों पर लगाने के कारण सुबह लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, मानव श्रृंखला सड़क के बायीं तरफ बनाई गई। इससे सुबह यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित रहा।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, महापौर सुनील उनियाल गामा, नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मियांवाला चौक पहुंचकर मिशन की शुरूआत की।