फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के बीच -13 डिग्री तापमान में ऐसे पूरा हो रहा पीएम मोदी का 'ड्रीम प्रोजेक्ट', देखिए...

Mon, 14 Jan 2019 08:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
kedarnath, snowfall
केदारनाथ धाम को नया कलेवर देने के पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को भारी बर्फबारी के बाद भी पूरा किया जा रहा है। शनिवार रात से हो रही बर्फबारी के बाद यहां तापमान - 13 डिग्री तापमान हो गया है। केदारनाथ में चार फीट तक बर्फ जमी है।
विज्ञापन

2 of 5
kedarnath, snowfall
वहीं करीब 70 से ज्यादा मजदूर और कंपनी के कर्मचारी फिर भी पुर्ननिर्माण कार्यों के लिए वहां रुके हुए हैं। वुडस्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंचार्ज कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि यहां पानी पूरी तरह से जम चुका है। अभी बर्फबारी रुकने का इंतजार कर रह हैं। जैसे ही रुकेगी काम शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट
पानी को पिघलाकर प्रयोग किया जा रहा है। दिनभर रुक-रुककर हल्की बर्फबारी हो रही है। तेज बर्फीली हवा के कारण केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है, जिससे रात और सुबह नौ बजे तक तापमान माइनस में रह रहा है। 

4 of 5
kedarnath, snowfall
जिससे यहां पुनर्निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall
केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल का पुनर्निर्माण कर रहे कैप्टन सोबन सिंह का कहना है कि ठंड से पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें