फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की वादियों में जमी तीन फीट तक बर्फ, थल-मुनस्यारी मार्ग बंद, एक की मौत, तस्वीरें...

Thu, 03 Jan 2019 09:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/मुनस्यारी 
विज्ञापन
1 of 6
snowfall, uttarakhand
पहाड़ में बुधवार को मौसम ने करवट बदली है। केदारनाथ धाम में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। यहां पौन फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। यहां अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम मानइस पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में बुधवार तड़के से ही बर्फबारी शुरू हो गई। प्रात: सात बजे तक पूरी केदारपुरी ने सफेद चादर ओढ़ ली थी। 
विज्ञापन

2 of 6
kedarnath, snowfall - फोटो : अमर उजाला
खराब मौसम के कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूर्वाह्न 11 बजे केदारनाथ में तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन इसके बाद पारा गिरने लगा, जो शाम 4.30 बजे माइनस 5 तक पहुंच गया। यहां आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल का पुनर्निर्माण कर रहे वुड स्टोन कंपनी के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि मौसम खराब होने से पुनर्निर्माण कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम सहित जनपद के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 6
snowfall, uttarakhand
चमोली जिले में दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ और फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, घाट, नारायणबगड़, देवाल, गैरसैंण क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चलने से लोग घरों में दुबके रहे। थल-मुनस्यारी मार्ग बुधवार को हिमपात होने के चलते बेटुलीधार और कालामुनि के पास बंद हो गई है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

4 of 6
snowfall, uttarakhand
ताजा हिमपात से क्षेत्र में नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटक  खुश दिखे। क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही बादल छाए थे। दोपहर में पहले उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ। इसके बाद 1.50 बजे मुनस्यारी और आसपास बर्फबारी हुई। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नाग्निधुरा, खलिया टॉप, बेटुलीधार, कालामुनि आदि चोटियों पर बर्फबारी हुई। मुनस्यारी बाजार में एक इंच और कालामुनि, बेटुलीधार में एक फुट तक बर्फबारी हुई।  
विज्ञापन

5 of 6
snowfall, uttarakhand
थल-मुनस्यारी सड़क बंद होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। मुनस्यारी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इन दिनों सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को बीए पांचवें सेमेस्टर की अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा थी। बर्फबारी के चलते परीक्षार्थियों  को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। बाद में अंगीठी जलाकर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह पांच बजे अधिकतम तापमान 17.1 और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snowfall in uttarakhand
बागेश्वर में  ठंड से एक नेपाली मजदूर की मौत हुई है। परिजन इस मजदूर को अस्पताल लेकर गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेपाली मूल का मजदूर चौढ़िया (35) पुत्र नीलू बहादुर धामी मंगलवार शाम मजदूरी के बाद घर लौट रहा था। घर पहुंचने से पूर्व ही वह रास्ते में गिर गया और रात भर वहीं पड़ा रहा। सुबह परिजनों ने जब उसे देखा तो तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार रात भर ठंड में पड़े रहने से मजदूर की मौत हुई है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम के लिए मना करने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें