उत्तराखंड में हड़ताल
राजधानी में मंगलवार रात हायर सेंटर के लिए रेफर की गई एक गर्भवती महिला का सड़क पर ही प्रसव हो गया। एंबुलेंस न मिलने के कारण ऑटो से जा रही महिला के नवजात शिशु ने ठिठुरन भरी रात में कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। इस पूरी घटना ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलकर रख दी है। वहीं, 108 सेवा के प्रदेश प्रभारी मनीष टिंकू का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। हमारे पास सभी कॉल का रिकॉर्ड होता है। अगर युवक ने फोन किया है तो उसका रिकॉर्ड हमारे पास होगा। जांच के बाद देखा जाएगा कि आखिर समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची।