फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में हिमपात से खुशनुमा हुआ मौसम, केदारनाथ में तीन इंच तक जमी बर्फ, बढ़ी कंपाने वाली ठंड, तस्वीरें

Wed, 24 Oct 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
snowfall in uttarakhand
बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, गोरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को बर्फबारी हुई। जिससे जिले में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को सुबह से ही जिले में धूप खिली हुई थी। लेकिन दोपहर बाद अचानक ऊंचाई वाले क्षेत्रों से आसमान में बादल छाने के साथ ही बर्फबारी शुरु हुई। 
विज्ञापन

2 of 5
snowfall in uttarakhand
औली के शीर्ष भाग तक ही बर्फबारी हुई है। हालांकि देर शाम तक मौसम सामान्य हो गया था। मौसम में आए बदलाव से बदरीनाथ के साथ ही नीती और माणा घाटी में भी ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में पांच घंटे से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। धाम में करीब तीन इंच बर्फ जम चुकी है। पैदल पड़ावों पर भी हल्का हिमपात हुआ है।  
विज्ञापन

3 of 5
snowfall in uttarakhand
मंगलवार को सुबह से मौसम साफ था। इस दौरान चटक धूप खिली हुई थी। लेकिन पूर्वान्ह 11.30 बजे से मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी और दोपहर 12 बजे से हल्की बर्फबारी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में तेज हो गई। करीब आधा घंटे बाद बर्फबारी हल्की हुई। इसके बाद देर शाम तक रुक-रुककर बर्फ गिरती रही। 

4 of 5
snowfall in uttarakhand
मंदिर क्षेत्र सहित केदारपुरी में चारों तरफ तीन इंच बर्फ जम चुकी है। खराब मौसम के कारण केदारनाथ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां शाम साढ़े चार बजे अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियश पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall in uttarakhand
यहां मौजूद पुलिस चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि बीते बीते दस दिनों से दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हो रही है। लेकिन आज पांच घंटे से अधिक बर्फबारी हुई है। इधर, जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी दोपहर बाद घने बादल छा गए थे, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें