फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में ताजा बर्फबारी से दिखा अद्भुत नजारा, तस्वीरों में कीजिए खूबसूरत वादियों का दीदार...

Sat, 09 Feb 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
औली में बर्फबारी
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद देवभूमि उत्तराखंड में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को औली में हुई ताजा बर्फबारी से अद्भुत नजारा देखने को मिला। अगर आपको वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना है तो सोच क्या रहे हैं जल्दी से प्लान बनाइए क्योंकि खूबसूत वदियों के दीदार का यही सही मौका है। तस्वीरें देखिए... 
विज्ञापन

2 of 6
औली में बर्फबारी
औली में बर्फबारी के बाद पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। वहां स्कीइंग के पहुंचे पर्यटकों ने जमकर इसका लुत्फ उठाया। वहीं प्रशासन ने अधिक बर्फबारी के कारण ढलान वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
औली में बर्फबारी
केदारनाथ, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, औली, रुद्रनाथ, गौरसौं बुग्याल, नंदा घुंघटी, नंदासैंण, कांचुलाखर्क, उर्गम, निजमूला घाटी के साथ ही नीती और माणा घाटी के गांवों में बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हो गया है। 

4 of 6
औली में बर्फबारी
चमोली जिले के 60 से अधिक गांवों में भी पैदल रास्तों और सड़क में बर्फ जम गई है। हालांकि बर्फबारी कम हुई है, जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित नहीं हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
औली में बर्फबारी
कनोल गांव के राजेंद्र सिंह और मदन सिंह का कहना है कि गांवों में दोबारा बर्फबारी होने से अत्यधिक ठंड पड़ रही है। कई जगह तेज हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
औली में बर्फबारी
भारी बारिश की संभावनाओं के चलते जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी अधिकारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें