फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-बर्फबारी के साथ देर रात तेज हवाओं ने मचाया कहर, कई जगह वाहन क्षतिग्रस्त, तस्वीरें...

Sat, 09 Feb 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
snowfall/uttarakhand
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ ही देर रात चली तेज हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मसूरी में देर रात हुई बर्फबारी के कारण पिक्चर पैलेस स्थित एक होटल की पार्किंग में पेड़ गिरने से तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। बर्फबारी से चंबा-मसूरी, अलमस-भवान, कद्दूखाल-सत्यों-कुमाल्डा मोटर मार्ग शुक्रवार को यातायात के लिए बाधित रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
snowfall/uttarakhand
वहीं रात में चली तेज हवाओं के कारण कई घरों और दुकानों के छत की चादर भी उड़ गई। यमुनोत्री हाईवे की ओर मुख्यालय को जोड़ने वाली सडक डडालगाँव से आगे उत्तरकाशी की ओर हिमपात के कारण बंद हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
snowfall/uttarakhand
चमोली जिले में बदरीनाथ हाइवे हनुमान चट्टी से आगे बन्द हो गया है। घाट-रामणि, जोशीमठ-औली, चमोली-मंडल-उखीमठ सड़क भी बर्फबारी से बंद हो गई है। जिले के 80 से अधिक गांव बर्फ से प्रवाहित हैं। 

4 of 6
snowfall/uttarakhand
नैनीताल और पिथौरागढ़ में भी अधिक तेज हवाओं ने सबकी नींद उड़ा दी। वहीं हिमालयी क्षेत्र में बर्फीले तूफान की भी बात सामने आई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
snowfall/uttarakhand
भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर भी तेज हवाओं के कारण पेड़ गिर जाने से एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाथित रहा। इसके चलते सैकड़ों वाहन फंस गए। बाद में कोतवाली पुलिस ने मार्ग खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snowfall/uttarakhand
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है। इसके चलते देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग,  पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी आज 12वीं तक के शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखे गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें