फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में जमी 6 इंच तक बर्फ, बर्फीली हवाओं के बीच मजदूर ऐसे कर रहे पुनर्निर्माण का काम, देखिए...

Tue, 22 Jan 2019 09:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 8
केदारनाथ में बर्फ के बीच पुनर्निर्माण कार्य
केदारनाथ में बर्फबारी जारी है। लेकिन वहां पुननिर्माण का काम कर रहे मजदूर अब भी डटे हुए हैं। उन्हें ऐसे काम करते देख आप भी सैल्यूट करेंगे। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 8
केदारनाथ में बर्फ के बीच पुनर्निर्माण कार्य
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सोमवार दोपहर बाद हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। यहां चार इंच तक नई बर्फ जम चुकी है। जबकि पहले से करीब दो फीट बर्फ मौजूद है। 
विज्ञापन

3 of 8
केदारनाथ में बर्फ के बीच पुनर्निर्माण कार्य
इधर, रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। बता दें कि केदारनाथ धाम में 70 से 70 से ज्यादा मजदूर और कंपनी के कर्मचारी पुननिर्माण कार्यों के लिए वहां रुके हुए हैं। 

4 of 8
केदारनाथ में बर्फ के बीच पुनर्निर्माण कार्य
यह काम वुडस्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। कंपनी के इंचार्ज कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट का कहना है कि हर दूसरे-तीसरे दिन खराब हो रहे मौसम के कारण पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
केदारनाथ में बर्फ के बीच पुनर्निर्माण कार्य
सोमवार को सुबह से केदारनाथ में बादल छाए रहे। इस दौरान बर्फीली हवा भी चलती रही, जिस कारण ठंड का प्रकोप बना रहा। दोपहर बाद 1 बजे से यहां हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो 3 से 4 बजे के बीच तेज रही। 
विज्ञापन

6 of 8
केदारनाथ में बर्फ के बीच पुनर्निर्माण कार्य
यहां अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियश व न्यूनतम माइनस 4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित चंद्रशिला सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। 
विज्ञापन

7 of 8
केदारनाथ में बर्फ के बीच पुनर्निर्माण कार्य
जबकि रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि आदि निचले इलाकों में दिनभर सूरज और बादलों के बीच आंखमिचौली होती रही। शाम को बादल घने हो गए थे। केदारनाथ में मंदिर के पीछे भव्य पार्क का निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन

8 of 8
केदारनाथ में बर्फ के बीच पुनर्निर्माण कार्य
करीब 200 मी. लंबे और 80 मी. चौड़े पार्क का डिजायन शासन को सौंप दिया गया है। आने वाले समय में श्रद्धालु पार्क में बैठकर जहां केदारपुरी के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारेंगे, वहीं अपनी थकान भी मिटा सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें