फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों के लिए होगा बेहद कष्टदायी, बचने के लिए करें ये उपाय

Mon, 21 Jan 2019 04:23 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
चंद्र ग्रहण
साल का दूसरा ग्रहण और पहला चंद्रग्रहण आज रात से लग रहा है। यह कल यानी 21 जनवरी की मध्यरात्रि को दिखाई देगा। इस चंद्रगहण को सुपर ब्लड वुल्फ मून के नाम से भी जाना जाएगा। यह ग्रहण आज रात 8 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगा और 21 जनवरी को 1 बजकर 18 मिनट पर पूर्ण हो जायेगा।
विज्ञापन

2 of 7
astrology - फोटो : astrology
ज्योतिषाचार्य पंडित गौरव आर्य के अनुसार, इस दिन चंद्रमा अपनी कर्क राशि में ही होगा और शनि का पुष्य नक्षत्र होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ यह चंद्र ग्रहण लग रहा है। लेकिन कुछ राशियों के जातकों के लिए यह कष्टदायी हो सकता है। ऐसे में कुछ उपाय कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
मिथुन राशि - फोटो : gemini sign
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शारीरिक कष्ट लेकर आ सकता है। वहीं दाम्पत्य जीवन पर भी इसका असर हो सकता है। ऐसे में ध्यान रहे  कि अपनी वाणी पर संयम रखें और ग्रहण काल में भोजन न पकाएं और न ही खाएं। 

4 of 7
कर्क राशि
कर्क राशि : इन राशि के जातकों के मनोबल में कमी आएगी। साथ ही परिवार में विवाद भी बढ़ सकता है। ऐसे में आप घर की पूजा में एक नारियल रखें। ग्रहणकाल के बाद उस नारियल को गंगा में प्रवाहित कर दें। यह आपके कष्ट दूर करेगा।
विज्ञापन

5 of 7
कन्या राशि - फोटो : virgo sign
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन और व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप तांबे का एक चौकोर टुकड़ा जमीन में दबा दें। तांबा दोष दूर करता है। इससे ग्रहण का चांद देखने का दोष समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
धनु राशि: इस राशि के जातक अपने क्रोध पर काबू रखें। उन्हें मानसिक पीड़ा हो सकती है। साथ ही शत्रु भी उन पर हावी हो सकते हैं। काले कपड़े में साबुत उड़द, लोहा, काला तिल बांधकर दान करें। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि: इस राशि के जातकों को इस ग्रहण के कारण काफी खर्चा होने के आसार हैं। वहीं शारीरिक कष्ट और पारिवारिक विवाद भी बढ़ सकता है। ग्रहण काल में स्नान, दान, जप-पाठ, अपने आराध्य का ध्यान और हवन करने से लाभ होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें