हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया
बुराली गांव गांव चार मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। जनपद में सुबह दस बजे तक बदरीनाथ हाईवे भी जगह-जगह मलबा आने से बंद रहा। सुबह 10 बजे तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अतिवृष्टि से भारी नुकसान, पुल बहने से मद्महेश्वर में फंसे यात्री, 68 का किया गया हेली से रेस्क्यू
उधर कर्णप्रयाग में मूसलधार बारिश से ग्राम पंचायत डिम्मर के माखोली गांव मे एक भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। माखोली गांव के योगेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि विगत रात्रि को हुई भारी बारिश से लगभग 12 बजे उनका पौराणिक भवन क्षतिग्रस्त हो गया है।
मुआवजे की मांग
बताया कि जिन कमरों मे उनका परिवार सोया था, वहां पहले बारिश का अत्यधिक पानी आने से वे घर से बाहर आंगन मे आ गए थे। जैसे ही उनका पूरा परिवार बाहर आया तो मकान भरभरा कर क्षतिग्रस्त हो गया और उनका दो बच्चे, पत्नी और स्वंय वे बाल-बाल बच गए। उन्होंने शासन-प्रशासन से क्षति का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। राजस्व उप निरीक्षक सिमली नीता सेमवाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त भवन का आंकलन कर पीड़ित परिवार को मानकों के अनुरूप मुआवजा दिया जाऐगा।