फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पहाड़ी इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड, ओलावृष्टि से दिखा बर्फबारी सा नजारा, तस्वीरें...

Thu, 25 Apr 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
उत्तराखंड में बारिश,बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में बुधवार देर शाम मौसम ने करवट बदली। पहाड़ी इलाकों में बारिश ने ठंड में भी इजाफा कर दिया है। वहीं कई जगह इतनी ओलावृष्टि हुई कि बर्फबारी जैसा नजारा देखने को मिला। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 7
उत्तराखंड में बारिश,बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पिथौगराढ़ समेत बेड़ीनाग, अस्कोट, डीडीहाट क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। इस दौरान वहां खूब ओलावृष्टि भी हुई। पिथौरागढ़, चौकोड़ी में भारी ओलावृष्टि हुई जिससे कई जगह फसल चौपट हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
उत्तराखंड में बारिश,बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं चमोली में भी बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। पोखरी में बारिश के साथ भारी मात्रा में हुई ओलावृष्टि से गेहूं, आलू, मटर और सब्जी की फसलें चौपट हो गई हैं। 

4 of 7
उत्तराखंड में बारिश,बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
गोपेश्वर, पीपलकोटी, घाट, नंदप्रयाग क्षेत्र में भी बारिश और ओलावृष्टि हुई। कर्णप्रयाग व आसपास क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि से काश्तकारों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई। 
विज्ञापन

5 of 7
उत्तराखंड में बारिश,बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बर्फबारी और बारिश के कारण यात्रा तैयारियां भी प्रभावित हुईं। 
विज्ञापन

6 of 7
उत्तराखंड में बारिश,बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को हेमकुंड साहिब के छह किलोमीटर पैदल रास्ते से बर्फ हटाने के लिए सेना के इंजीनियरिंग कोर के 40 जवानों की टीम घांघरिया पहुंच गई थी। टीम को बुधवार से बर्फ हटाने का काम शुरु करना था, लेकिन बर्फबारी के कारण जवान बर्फ हटाने का काम शुरु नहीं कर पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उत्तराखंड में बारिश,बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद मंदाकिनी, केदारघाटी व क्यूंजाघाटी समेत अन्य हिस्सों में जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है।  इसके बाद हुई मूसलाधार बारिश से गाढ़-गदेरों के ऊफान पर आने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर बाधित हो गया। एनएच द्वारा हाईवे को दुरस्त कर यातायात बहाल किया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें