वोट डालने के लिए अपनी मां के साथ हल्द्वानी गए थे रोहित
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इसी तरह 11 अप्रैल को उत्तराखंड में हुए लोकसभा चुनाव को लेकर रोहित शेखर नैनीताल मतदान करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोटिंग की अपील तो की ही, साथ ही खुद को टिकट न मिलने को लेकर भी अपनी राय रखी थी। कहा था कि मैं दिल्ली से सिर्फ इसलिए आया हूं कि अपने मत का प्रयोग कर सकूं। मैं चुनावी प्रक्रिया में शामिल हो पाया या नहीं, मुझे टिकट मिला या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन वोट डालना एक नागरिक के रूप में मेरा कर्तव्य है।