फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में झमाझम बारिश: जमकर बरसे मेघ...राहत के साथ आफत भी, शहर में जलभराव, पहाड़ में उफनाए नदी नाले

Tue, 02 Jul 2024 02:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
राजधानी देहरादून में भारी बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड में झमाझम बारिश राहत के साथ ही आफत भी लाई है। शहर में जहां बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं पहाड़ों पर नदी नाले उफान पर आ गए हैं। भारी बारिश को देखते हुए नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में पहली से 12वीं तक के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से आज उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार बताए गए थे।  नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था।
विज्ञापन

2 of 6
मसूरी में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है रेड अलर्ट वाले इलाकों में तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश है।

 
विज्ञापन

3 of 6
बारिश से सड़कों पर जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिदायत देते हुए कहा, भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। 
 

4 of 6
जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही चारधाम यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों को विशेष हिदायत देते हुए कहा कि यात्रा करते हुए खड़ी ढलानों पर नजर रखें।
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा नदी-नालों व निचले इलाकों व बस्तियों में रहने वाले लोगों को भी अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: इन्हें सुगम नहीं चाहिए, दुर्गम में ही देनी है सेवा...पहाड़ से अपना तबादला नहीं चाहते 3897 शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नैनीताल समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में पहली से 12वीं तक के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल, चंपावत डीएम नवनीत पांडे और नैनीताल डीएम वंदना ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी, कुछ जगहों में भारी और कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र दौर की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। इसे देखते हुए सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित किया गया है। निर्देश की अवहेलना पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें