उत्तराखंड में पहाड़ों पर बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोनप्रयाग में पहाड़ी टूटने से आए मलबे ने जमकर कहर बरपाया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
landslide in sonprayag
- फोटो : AmarUjala
मूसलाधार बारिश से उफान पर आए गदेरे से सोनप्रयाग में कई लॉज, होटल और पुलिस थाना सहित बाजार में मलबा घुस गया है। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
3 of 8
landslide in sonprayag
- फोटो : AmarUjala
इस आपाधापी में दो लोग चोटिल भी हुए हैं। गदेरे के बहाव में बह रहे दो खच्चरों को लोगों ने बचा लिया।
4 of 8
landslide in sonprayag
- फोटो : AmarUjala
शुक्रवार रात करीब 12 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश से बाजार के पीछे पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूट गया। कुछ ही देर में बरसाती पानी और मलबा सैनिक होटल, मंदाकिनी होटल, आशु लॉज, चौहान जनरल स्टोर के पीछे जमा होने के साथ ही भवनों में घुस गया।
विज्ञापन
5 of 8
landslide in sonprayag
- फोटो : AmarUjala
लॉज व होटल में रुके यात्रियों व कर्मियों ने भागकर जान बचाई। बारिश से बस स्टेशन पर भी मलबा फैल गया था।
विज्ञापन
6 of 8
landslide in sonprayag
- फोटो : AmarUjala
पहाड़ी टूटने से मार्ग पर मलबे का ढेर लग गया जिससे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
7 of 8
landslide in sonprayag
- फोटो : AmarUjala
वहीं बारिश के चलते जोशीमठ-मलारी संपर्क मार्ग पर तमक गांव के पास बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया।