फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुन्नी' की तरह इस ‘हीरो’ को भी है 'बजरंगी भाईजान' का इंतजार

Sun, 07 Aug 2016 09:29 AM IST
नवीन सक्सेना/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 8
haldwani hero waiting for bajrangi bhaijaan
हल्द्वानी स्थित डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के ‘हीरो’ को भी एक बजरंगी भाईजान की तलाश है, जो उसे उसके मम्मी डैडी तक पहुंचा दे। पिछले 15 दिन से अस्पताल में भर्ती मूक बधिर बालक नाम और पता कुछ नहीं बता पा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
haldwani hero waiting for bajrangi bhaijaan - फोटो : amar ujala
एसटीएच प्रशासन मूकबधिर बालक को परिजनों से मिलाने के लिए बजरंगी भाईजान की तलाश में लगा है। इसके लिए जिला प्रशासन के अलावा चाइल्ड हेल्प लाइन से मदद मांगी है।
विज्ञापन

3 of 8
haldwani hero waiting for bajrangi bhaijaan
जानकारी के मुताबिक पिछले माह 18 जुलाई को दोपहर 12 बजे आपातकालीन सेवा 108 द्वारा एक बालक को बेहोशी की अवस्था में डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

4 of 8
haldwani hero waiting for bajrangi bhaijaan
कालरा से पीड़ित बालक को 108 सेवा के कर्मचारी गांधीनगर लाइन नंबर 18 से उठाकर लाए थे, बालक वहां सड़क पर बेहोश पड़ा था। बालक की उम्र करीब 14 वर्ष है। बालक की हालत में सुधार होने पर उसे अगले दिन बालरोग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 8
haldwani hero waiting for bajrangi bhaijaan
वह तभी से बालरोग वार्ड में बेड नंबर चार पर भर्ती है। पहले तो नर्सों ने समझा कि बालक तबीयत ठीक होने पर कुछ बोलेगा मगर बाद में पता लगा कि वह मूक बधिर है। इसके बाद वार्ड की नर्सों के साथ दूसरे स्टाफ को भी बालक से लगाव हो गया और सभी उसे ‘हीरो’ कह कर बुलाते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
haldwani hero waiting for bajrangi bhaijaan
सिस्टर आईबी बतातीं हैं कि बालक का नाम हीरो इसलिए रखा क्योंकि जब भी उसे आवाज दो तो वह खुश होकर सेल्यूट मारता है और किसी भी अनजान को आकर्षित कर देता है। पूरा स्टाफ बालक की देखभाल करता है।
विज्ञापन

7 of 8
sa - फोटो : solaris
हीरो की मनमोहित करने वाली हरकतों से वार्ड के दूसरे रोगियों के तीमारदार भी उसे प्यार करने लगे हैं। जो वे अपने बच्चों को खिलाते हैं उसे खिलाना नहीं भूलते। हीरो वाकई में हीरो ही है उसके कपड़े और जूते देखकर लगता है कि वह किसी अच्छे परिवार से है। लेकिन इतने दिनों के इंतजार के बाद भी उसे कोई लेने नहीं आया, यह अस्पताल प्रशासन के लिए टेंशन बना हुआ है।
विज्ञापन

8 of 8
haldwani hero waiting for bajrangi bhaijaan
मूकबधिर बालक 15 दिन से वार्ड में भर्ती है मगर उसे लेने अब तक कोई नहीं आया। चाइल्ड हेल्प लाइन से बात हुई थी। चाइल्ड हेल्प लाइन विमर्श नैनीताल से बुधवार को कुछ लोग आए भी थे। उन्होंने बच्चे को देखने के बाद उसका प्रोफाइल ले गए हैं। उम्मीद है कि बालक को उसके माता पिता जल्द मिल जाएंगे।
- डा. एके पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक, एसटीएच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें